News

बाली श्री राधा कृष्णा मूर्ति भव्य प्राण प्रतिष्ठा नरेन्द्र परमार ने किया लाभार्थी परिवार का बहुमान

विक्रम बी राठौड़
रिपोर्टर

विक्रम बी राठौड़, रिपोर्टर - बाली / मुंबई 

emailcallwebsite

श्री वरवेश्वर महादेव श्री राधा कृष्णा मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा 3 दिवसीय महोत्सव दिनांक 07 मई से 9 मई तक आयोजित हुआ। कार्यक्रम आयोजक समस्त सुभाष बस्ती वरवा जाव सनातन धर्मप्रेमी रहे। कार्यक्रम का आयोजन श्री वरवेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण, वरवा जाव बाली में किया गया। संपूर्ण महोत्सव एवं कार्यक्रम के लाभार्थी मातुश्री सायर कंवर स्व उम्मेद सिंहजी हिम्मतसिंह जी राव , मुकेश राव ,पूनम राव, ऐश्वर्य राव, सेजल राव, स्पर्श राव सेवाडसा परिवार रहा।

7 मई को भव्य कलश यात्रा का आयोजन हुआ। 8 मई को हवन विधि क्रिया कार्यक्रम एवं रात्रि में विशाल भजन संध्या जिसमें भरत सुथार एंड पार्टी ने भक्ति मय भजनों से धर्म मय माहौल बनाया।

भजन कार्यक्रम में विशेष अतिथि स्वरूप पधारे नरेन्द्र परमार आयोजक श्री वैष्णोदेवी माता मंडल मुंबई बाली ,मंशाराम परमार भाजपा सह प्रभारी , भरत चौधरी न पा अध्यक्ष का लाभार्थी परिवार द्वारा माला, दुपट्टा एवं साफा से स्वागत किया गया। समिति के सुरेश परिहार, हरीश घांची, अमृत राव एवं अन्य सदस्य बंधुओं का भी लाभार्थी परिवार द्वारा स्वागत किया गया।

IMG 20260513 WA0019IMG 20260513 WA0021IMG 20260513 WA0020

तत्पश्चात नरेन्द्र परमार ने श्री वैष्णोदेवी माता मंडल मुंबई बाली द्वारा लाभार्थी परिवार सायर कंवर का दुपट्टा, शाल , मुकेश राव एवं स्पर्श राव का माला, शाल एवं पूनम मुकेश राव का दुपट्टा एवं चुनरी से स्वागत किया स्वागत में मंडल के ओटाराम चौधरी, देवाराम चौधरी, भरत राव, अमृत राव, भंवर परिहार, रूपाराम घांची, हरीश घांची, थान सिंह राव, जगदीश परिहार, डा निर्मल , अचल सिंह राव, कैलाश कंसारा, नरेश वर्मा उपस्थित रहे।

नरेंद्र परमार ने लाभार्थी परिवार एवं आयोजन समिति एवं मातृशक्ति एवं धर्म प्रेमियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंतिम दिन 9 मई को सुबह विधि विधान मंत्रोपचार के साथ मूर्ति प्राणप्रतिष्ठा एवं भोजन प्रसादी का कार्यक्रम आयोजित होगा

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button