News

मनियांडीह पुलिस द्वारा जानलेवा हमला करने वाले अभियुक्त को भेजा गया जेल

DEEPAK KUMAR PANDEY
Correspondent Dhanbad

DEEPAK KUMAR PANDEY Correspondent - Dhanbad (Jharkhand)

WEBSITECALLEMAIL

टुण्डी : मनियांडीह थाना क्षेत्र के खटजोरी गांव में विगत रविवार को जे एल के एम नेता कनक गुप्ता पर किए गए जानलेवा हमले के नामजद अभियुक्त बालकिशोर मंडल को आज़ न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया। प्राप्त समाचार के अनुसार जे एल के एम नेता कनक गुप्ता द्वारा थाने में लिखित आवेदन देते हुए कहा है कि मेरे टैक्टर से खटजोरी गांव में गिराए जा रहे मिट्टी कार्य को देखने के सिलसिले में जब उक्त गांव पहुंचा तो पहले से घात लगाए बालकिशोर मंडल, अर्जुन मंडल,राजेश मंडल,मनोज मंडल सभी पिता टेकलाल मंडल ने पीछे से अचानक मेरे ऊपर जानलेवा हमला बोल दिया और ईंट एवं रड़ से मारना शुरू कर दिया

WhatsApp Image 2026 05 14 at 3.58.01 PM

जिससे मेरे माथे एवं उगुली पर गंभीर चोट होने के कारण घायल हो गया किसी तरह ग्रामीणों के सहयोग से बीच-बचाव कर मुझे मेरे निवास स्थान मनियांडीह पहुंचाया गया। इससे भी आरोपियों को संतुष्टि नहीं मिला तो घर पर भी आ धमके और सभी परिवारों के साथ बेहरमी से मारपीट किया गया। इसके अलावा दूसरे पक्ष ने भी थाने में लिखित आवेदन देकर जे एल के एम नेता कनक गुप्ता उनकी पत्नी संजू गुप्ता दीपेश गुप्ता, हिमांशु गुप्ता,आयुष गुप्ता पर थाना कांड संख्या 15/26 दर्ज कराया है। फिलहाल मनियांडीह पुलिस ने जे एल के एम नेता कनक गुप्ता पर जानलेवा हमला करने वाले नामजद अभियुक्त बालकिशोर मंडल को भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस )2023 की धाराओं के तहत 126(2),115(2),329(4),109,352,351,(3),324(4),79,3(5) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button