सामुदायिक विकास भवन धधकीटांड़ कभी भी हो सकती है जमींदोज

टुण्डी : टुण्डी प्रखंड अंतर्गत पूर्णाडीह पंचायत क्षेत्र के गोविन्दपुर गिरिडीह मुख्य मार्ग पर स्थित धधकीटांड़ गांव में आज़ से बीस वर्ष पूर्व बने सामुदायिक विकास भवन कभी भी जमींदोज हो सकती है। प्राप्त समाचार के अनुसार बीस वर्ष पूर्व 20% जिला योजना से निर्मित यह भवन में कभी पाठशाला चला करता था साथ ही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने साप्ताहिक बैठक कर आपसी लेखा जोखा किया करतीं थीं।पर जब से यह भवन जर्जर हुआ और लोग इस भवन में किसी तरह की बैठक करने से डरने लगे और किसी दूसरे जगह में शिफ्ट हो गए। कभी बैठकें एवं बच्चों की पढ़ाई से गुलजार रहने वाला यह भवन आज़ अपनी दशा पर आठ आठ आंसू बहाने को मजबूर हैं। पंचायत प्रखंड से लेकर जिला मुख्यालय तक इसकी पटकथा लिखी गई फिर भी किसी तरह की सुधार की ओर किसी ने क़दम आगे नहीं बढ़ाया। एक बार तो प्राक्कलन तैयार भी कर लिया गया तब लोगों में आशा जगी थी परन्तु दोबारा किसी ने भी इस सामुदायिक विकास भवन की और ध्यान देना जरूरी नहीं समझा और आज़ अपनी दुर्दशा पर खड़ी यह भवन कभी भी ओर यूं कहें कि इस बार की बर्षा झेल पाना इसकी वश की बात नहीं।

जहां सरकार अस्पताल समेत कई प्रतिष्ठानों को तोड़ कर नये भवन निर्माण कार्य में मशगूल हैं वहीं इस जर्जर सामुदायिक विकास भवन की और किसी का ध्यान नहीं देखा जा रहा है।इस भवन से कई तरह की सरकारी कामों को निपटाया जा रहा था परन्तु जब से यह भवन जर्जर अवस्था में है लोग इस भवन में बैठक करने से डर रहे हैं और लोगों को काफी समस्याओं से जुझना पड़ रहा है। खासकर यह भवन गोविन्दपुर गिरिडीह मुख्य मार्ग में होने के कारण राहगीर भी कभी कभी इस भवन में शरण लिया करते हैं। और तो और शादी विवाह में लोग यह भवन को इस्तेमाल करते थे पर जर्जर अवस्था में होने के कारण लोग स्कूल भवन की और मुखातिब हो रहे हैं यह भवन का जीर्णोद्धार कार्य जनहित में अतिआवश्यक है ताकि जनमानस हर कार्यक्रम में इस भवन का उपयोग स्वेच्छा से कर सकें ।














