
पाली, 16 मई। श्री विश्वकर्मा जांगिड़ समाज सेवा समिति के अध्यक्ष मोहनलाल जांगिड़ के नेतृत्व में शनि अमावस्या के अवसर पर प्राचीन विश्वकर्मा मंदिर में महाआरती एवं विशेष श्रृंगार का आयोजन किया गया।
महाआरती से पूर्व भगवान की प्रतिमाओं का विधिवत पूजा-अर्चना कर आकर्षक श्रृंगार किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं की उपस्थिति में महाआरती संपन्न हुई तथा प्रसादी का वितरण किया गया। महाआरती और प्रसादी के लाभार्थी समाज के गंगाराम जेपालिया एवं पूर्व अध्यक्ष चम्पालाल नागल रहे।
-
दीवार में ‘दफन’ बिजली का खंभा बना सियासी करंट!February 20, 2026

प्रचार मंत्री घेवरचन्द आर्य ने बताया कि कार्यक्रम में समिति सचिव ओमप्रकाश लूंजा, कोषाध्यक्ष अमरचंद शर्मा, पूर्व अध्यक्ष प्रकाश चन्द पिडवा सहित कई समाजबंधु उपस्थित रहे।
इस दौरान जबरमल जोपिग, देवाराम जेपालिया, शेषाराम पारखवड, अशोक किंजा, सुरेश किंजा एवं गजेन्द्र किंजा सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।












