News

पाली से दुर्गावाहिनी की बहनें शौर्य प्रशिक्षण के लिए डिडवाना रवाना

Ghevarchand Aarya
Author

Ghevarchand Aarya is a Author in Luniya Times News Media Website.

Call

पाली – विश्व हिन्दू परिषद की युवा महिला इकाई दुर्गावाहिनी का शौर्य प्रशिक्षण वर्ग 17 मई से 24 में तक डीडवाना स्थित पूजा इंटरनेशनल एकेडमी में आयोजित होगा। जिला प्रचार प्रमुख मनीष सेन ने बताया कि धर्म, संस्कार एवं राष्ट्र सेवा के भाव को लेकर दुर्गावाहिनी की बहने इस प्रशिक्षण वर्ग में बहनों को शारीरिक, बौद्धिक एवं आत्मरक्षा का विशेष प्रशिक्षण देगी, जिससे उनमें संगठन, अनुशासन एवं सेवा भाव का विकास हो सके।

WhatsApp Image 2026 05 17 at 6.46.47 PM

उन्होंने बताया कि पाली संगठनात्मक जिले पाली, मारवाड़ जंक्शन, खिंवाड़ा रोहट, पाली ग्रामीण से 35 बहने शौर्य प्रशिक्षण वर्ग के लिए डीडवाना के लिए रवाना हुई । सभी बहनों को तिलक लगाकर मुंह मीठा करवा कर शौर्य प्रशिक्षण वर्ग के लिए रवाना किया गया ।

इस अवसर पर जिला मंत्री बाबूलाल कुमावत, सह मंत्री किशन सीरवी, नगर अध्यक्ष आनंद स्वरूप गुप्ता, मातृशक्ति जिला संयोजिका रेखा सोलंकी, हेमा प्रजापत, सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button