मनियांडीह पुलिस द्वारा दो वांछित वारंटियों को भेजा गया जेल कई वर्षों से फरार चल रहे थे

टुण्डी : मनियांडीह पुलिस द्वारा दो वांछित वारंटियों को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया। जानकार सूत्रों ने बताया कि मनियांडीह थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव के रहने वाला भीरूलाल मांझी उर्फ वीरालाल मुर्मू उर्फ भालू मुर्मू पिता सुखलाल मुर्मू को पुलिस को कई वर्षों से तलाश था जो गुरुवार को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई। बताते चलें कि भीरूलाल पर GR NO-831/98 में तलाश था।

जबकि फतेहपुर के ही रहने वाले कुटुवा मुर्मू उर्फ कटीराम मुर्मू पिता स्व सुखराम उर्फ सुकरा मुर्मू पर कांड संख्या ST NO -300A/98 में मनियांडीह पुलिस को कई वर्षों से तलाश था फिलहाल पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है। ज्ञात हो कि मनियांडीह थाना के नवपदस्थापित थाना प्रभारी अकबर अहमद खान ने जब से पदभार संभाला है तब से सभी लंबित मामलों को लेकर गंभीर है और वांछित वारंटियों को उनके किए की सज़ा के तहत् जेल भेजने का काम कर रहे हैं।इनकी इस तरह की कारवाई का लोगों ने सराहना किया है एवं अपराधिक घटनाओं में कमी आई है।














