बजरी माफियाओं का आतंक, कवरेज कर रहे पत्रकार प्रभु लाल लोहार को मिली जान से मारने की धमकी

Prabhu Lal Lohar
शहर में बांगड़ हॉस्पिटल के निकट अवैध बजरी परिवहन का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। दिनदहाड़े बजरी से भरे ट्रैक्टर और डंपर तेज रफ्तार से दौड़ते नजर आए। मौके पर कवरेज करने पहुंचे पत्रकार प्रभु लाल लोहार को कथित बजरी माफियाओं द्वारा धमकी देने का मामला सामने आया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पत्रकार द्वारा वीडियो रिकॉर्डिंग और जानकारी जुटाने के दौरान कुछ लोगों ने विरोध करते हुए अभद्र व्यवहार किया और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल क्षेत्र में भारी वाहनों की आवाजाही से हर समय हादसे का खतरा बना रहता है, लेकिन जिम्मेदार विभाग कार्रवाई करने में उदासीन नजर आ रहे हैं। पत्रकार ने प्रशासन से सुरक्षा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं नागरिकों ने भी अवैध बजरी कारोबार पर रोक लगाने की मांग उठाई है। भीलवाड़ा बात आपकी न्यूज़ संवाददाता प्रभुलाल लोहार











