News

दुर्घटना से गंभीर घायल सांड देवता का कामधेनु सैनिकों ने उपचार कर भेजा चिकित्सालय

गिरी (रायपुर, ब्यावर) 

 

झुंठा ब्यावर/ रायपुर बुधवार को सुबह गिरी ग्राम के लोहारो का बाड़िया मे एक ट्रक की तेज रफ्तार के चलते सड़क पर नंदी महाराज को टक्कर मार दी! टक्कर से नंदी महाराज के पिछले पैर मे चोट आ गयी जिससे खून बहना शुरू हो गया और नंदी महाराज गंभीर रूप से घायल हो गए! तभी वहा पर मौजूद

IMG 20240619 WA0029कामधेनु सेना के गिरी ग्राम सचिव कचरूराम माली को पता चला तो तुरंत उस ट्रक का पीछा किया और बूँटिवास मे जाकर ट्रक को रुकवाया, और ग्रामीणों की समझाइस के बाद 1500 रूपये की रसीद कटवाई, उसके बाद उस नंदी महाराज का इलाज कर ठाकुर जी गौ सेवा समिति पिपलिया कला की एम्बुलेंस बुलाकर उच्च स्तरीय इलाज के लिए भेज दिया! इस दौरान कामधेनु सेना के ब्यावर जिला महासचिव त्रिलोक देवासी बूँटिवास ने बताया की वाहन चालक नशे में धुत होकर तेज गति से वाहन चलाते हैं जिसे स्वयं के साथ दूसरों की जान को भी खतरे में डालते हैं!

IMG 20240619 WA0033आए दिन इस प्रकार की घटनाओं का होना निंदनीय विषय है! इस मोके पर मौजूद त्रिलोक देवासी (जिला महासचिव कामधेनु सेना), मनोहर भाटी (रायपुर तहसील सचिव), कचरूराम माली (ग्राम सचिव गिरी), चिमनाराम देवासी, कमरुदिन, रमेश माली, श्रवण देवासी, श्रीराम माली, महेंद्र देवासी आदि मौजूद थे

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button