News

मानवता के उत्थान के लिए शिक्षा और संस्कृति को समृद्ध बनाना जरूरी -माली

  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23

सादड़ी 2जुलाई। मानवता के उत्थान के लिए शिक्षा और संस्कृति को समृद्ध बनाना जरूरी है। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास इसलिए अहर्निश प्रयासरत हैं, हमें भी इससे जुड़कर राष्ट्रोत्थान में अपनी महती भूमिका निभानी चाहिए।।उक्त उद्गार प्रधानाचार्य विजय सिंह माली ने स्थानीय पीएम श्री श्री धनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के स्थापना दिवस पर आयोजित विचार गोष्ठी में व्यक्त किए।

माली ने कहा कि शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास ने रचनात्मक कार्यों से शिक्षा और संस्कृति के बीच उत्पन्न अंतराल को भरा है। शिक्षा वहीं है जो हमें सांस्कृतिक रुप से समृद्ध बनाएं।

सरस्वती पूजन से प्रारंभ हुई इस विचार गोष्ठी में कन्हैयालाल ने शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की विकास यात्रा पर प्रकाश डाला। महावीर प्रसाद व मनीषा ओझा ने शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की स्थापना की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला। विचार गोष्ठी में कविता कंवर वीरम राम चौधरी रमेश सिंह राजपुरोहित ने भी विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर सरस्वती पालीवाल व मनीषा सोलंकी के निर्देशन में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के तत्वावधान में रणवीर सिंह पारेख शिक्षा सप्ताह के तहत निबंध व चार्ट निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम द्वितीय व तृतीय रहने वाले को सम्मानित किया। इसी प्रकार पारेख परिवार के सौजन्य से विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री वितरित की गई।अंत में सभी ने शिक्षा व संस्कृति के उत्थान का संकल्प लिया।मंच संचालन प्रकाश कुमार शिशोदिया ने किया।

इस अवसर पर सुशीला सोनी रमेश कुमार वछेटा केनाराम गजेन्द्र सिंह पुरुषोत्तम लाल समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
उल्लेखनीय है कि शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार की दिशा में कार्य करने वाला अखिल भारतीय संगठन है। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के तत्वावधान में पीएम श्री श्री धनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में 1जुलाई से 7जुलाई तक रणवीर सिंह पारेख शिक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button