खतरनाक यूनिक पोल हटाने की मांग, महिला सभासद ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, हटवाने की मांग, डीएम कार्यालय घेराव की चेतावनी

संवाददाता हाथरस जनपद हाथरस में-11 केवी लाइन के पास लगा पोल बना हादसे का कारण, जांच की मांग
देवेन्द्र कुमार
-बिष्णुपुरी में संकरी सड़क पर लगा पोल, लोगों की सुरक्षा पर मंडराया खतरा
हाथरस। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 2 में लगे एक खतरनाक यूनिक पोल को हटवाने की मांग को लेकर महिला सभासद उपासना गौतम ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने जनहित में इस पोल को तत्काल हटाने की आवश्यकता जताई है, ताकि किसी संभावित हादसे को रोका जा सके। सभासद ने अपने ज्ञापन में बताया कि उनके वार्ड क्षेत्र बिष्णुपुरी में मुख्य मार्ग पर, श्मशान घाट के पास एक यूनिक पोल लगाया गया है, जो निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं है। यह पोल 11 केवी बिजली लाइन के अत्यंत नजदीक स्थित है, जिससे क्षेत्र में 24 घंटे खतरे की आशंका बनी रहती है।
उन्होंने यह भी कहा कि सड़क संकरी होने के कारण इस स्थान पर पोल लगाना बिल्कुल उचित नहीं है, जिससे राहगीरों और स्थानीय निवासियों को लगातार जोखिम बना हुआ है।
उपासना गौतम ने एसडीएम से मामले की स्वयं जांच कराकर उक्त पोल को हटवाने की मांग की है, ताकि आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और किसी भी बड़े हादसे से बचाव हो सके। सभासद प्रतिनिधि चौधरी राघवेंद्र सिंह का कहना है कि यदि इस और संज्ञान नहीं लिया गया तो वह जिलाधिकारी को शिकायत तो करेंगे ही उसके साथ अपने बार्ड के लोगों को एकत्रित कर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
हाथरस से संवाददाता
देवेन्द्र कुमार की रिपोर्ट
लुनिया टाइम्स न्यूज











