शिबू सोरेन डिग्री कॉलेज टुंडी में अंबेडकर जयंती ( समानता दिवस ) मनाया गया

टुंडी मुख्यालय। अंबेडकर जयंती ( समानता दिवस ) राजनीति विभाग के संयुक्त तत्वाधान में एक गरिमामय कार्यक्रम और “भारतीय समाज में सामाजिक न्याय एवं मानवाधिकार की स्थापना में डॉo भीमराव अम्बेडकर की भूमिका” विषय पर एक संगोष्ठी भी आयोजित की गई l कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. गौरांग भारद्वाज ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत वन्देमातरम गीत और बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य डॉ. गौरांग भारद्वाज ने डॉ. अंबेडकर के जीवन, उनके संघर्ष और भारतीय संविधान के निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अंबेडकर जी का जीवन सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के महत्व का प्रतीक है, जिससे युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रोo परितोष कुमार , प्रो बिना कुमारी , प्रो शामू सोरेन ने संगोष्ठी के विषय पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि अंबेडकर का सामाजिक न्याय का दृष्टिकोण सभी मनुष्यों की स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व को बढ़ावा देता है ।
एक तर्कवादी और मानवतावादी के रूप में, उन्होंने धर्म की आड़ में किसी भी प्रकार के पाखंड, अन्याय या मनुष्य द्वारा मनुष्य के शोषण की निंदा की l प्रोo स्वाति कुमारी ने बाबा साहब की जीवनी पर प्रकाश डाला l इस अवसर पर महाविद्यालय में एक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ, जिसमें सबिता कुमारी , खुर्शीदा खातून, दीपा मरांडीऔर सनातन टुडू ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया l सभी विद्यार्थियों को प्राचार्य डॉ गौरांग भारद्वाज द्वारा पुरस्कृत किया गया
कार्यक्रम के अंत में सभी ने उनके आदर्शों पर चलने एवं समाज में समानता और भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। मंच संचालन भूगोल विभागाध्यक्ष प्रोo राजा ठाकुर और धन्यवाद ज्ञापन हिंदी विभाग के प्रोo गौरीकुमारी के द्वारा किया गया l इस कार्यक्रम में कॉलेज के सभी शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं अनेक छात्र – छात्राएँ उपस्थित हुए l राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ l














