भीमराव अम्बेडकर ने समाज को जोड़कर चलने का काम किया – जिला सचिव

पूर्वी टुंडी प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में भारतरत्न महान् विचारक समाज सुधारक भारतीय संविधान के निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर पुष्पांजलि सभा का आयोजन।
टुण्डी : पूर्वी टुंडी प्रखंड कांग्रेस कमिटि के तत्वावधान में मंगलवार को मैरानवाटांड़ स्थित पार्टी कार्यालय में जिला सचिव कालीचरण दास व पूर्वी टुंडी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष योगेश प्रसाद रजक की गरिमामय उपस्थिति में भारतरत्न महान् विचारक समाज सुधारक भारतीय संविधान के निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर की 135 वीं जयंती के सुअवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। पुष्पांजलि सभा के दौरान जिला सचिव कालीचरण दास ने कहा कि बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर ने जीवनोपरांत समाज को जोड़कर चलने का सीख लोगों को दिया इन्होंने कभी ऊंच नीच भेदभाव की भावना मन में नहीं रखा आज हमलोगों को उनके द्वारा बनाए गए संविधान के अनुरूप चलना चाहिए ताकि समाज में एकजुटता और भाईचारा कायम रहे।

वही पूर्वी टुंडी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष योगेश प्रसाद रजक ने कहा कि संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर की संविधान निर्माण में अतुलनीय योगदान रहा है। साथ ही बाबा साहब भारतीय समाज में सामाजिक न्याय एवं मानवाधिकार की स्थापना में भी अहम् भूमिका निभाया है। माल्यार्पण सह पुष्पांजलि सभा में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस सचिव कालीचरण दास, पूर्वी टुंडी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष योगेश प्रसाद रजक, अल्पसंख्यक मोर्चा नेता मोहम्मद मजीद अंसारी, सिद्धिक अंसारी, मंडल अध्यक्ष प्रदीप मुर्मू, महासचिव मोहनदास, ब्रुवाहन दे, गणेश दास,निवास दां, दुलाल कुमार दां समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।














