बड़ी खबरखास खबर

डिंगार व आढ़ा बने इतिहास संकलन समिति मरुक्षेत्र जोधपुर के उपाध्यक्ष, माली सिरोही जिलाध्यक्ष मनोनीत

जोधपुर। इतिहास संकलन समिति मरुक्षेत्र जोधपुर की प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक का आयोजन आज डाक्टर हेडगेवार भवन जोधपुर में प्रांत अध्यक्ष प्रोफेसर एफ के कपिल व संपर्क अधिकारी एडवोकेट बंशीलाल भाटी की सानिध्य में हुआ जिसमें इतिहासकार डाक्टर उदयसिंह डिंगार को प्रांतीय उपाध्यक्ष व भरत माली को सिरोही जिला अध्यक्ष मनोनीत कर प्रांतीय कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया।

इतिहास संकलन समिति मरुक्षेत्र जोधपुर के प्रांत महासचिव प्रोफेसर देवाराम ने बताया कि आज प्रांत कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया जिसमें डाक्टर राम सिंह आढ़ा विभागाध्यक्ष राजनीति विज्ञान जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर व इतिहासकार डाक्टर उदयसिंह डिंगार को प्रांतीय उपाध्यक्ष व डाक्टर अशोक कुमार शर्मा बीकानेर को प्रांत कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया तथा भरत माली को सिरोही जिला अध्यक्ष,अमर जाखड़ को बाड़मेर जिला अध्यक्ष व आर जी शर्मा को बीकानेर जिला अध्यक्ष घोषित किया गया।

बैठक में समिति के सदस्यता अभियान शुरू करने, बीकानेर में राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित करने, वार्षिक स्मारिका व त्रैमासिक ई बुलेटिन प्रकाशित करने जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में जोधपुर में हुई राष्ट्रीय संगोष्ठी की भी समीक्षा की गई। इतिहास संकलन समिति के कार्य विस्तार हेतु चर्चा भी गई तथा जिला स्तर पर मासिक बैठक करना तय किया गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने रचनात्मक सुझाव भी दिए। प्रांतीय कार्यकारिणी में मार्गदर्शन देते हुए संपर्क अधिकारी एडवोकेट बंशीलाल भाटी ने इतिहास संकलन समिति के कार्य की वर्तमान परिप्रेक्ष्य में प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए समिति के कार्य को सर्वव्यापी सर्वस्पर्शी बनाने के लिए आह्वान किया।

बैठक में साहित्य प्रमुख विजय सिंह माली, लेखक प्रमुख एम आर गढ़वी, दिव्या सिंह राजपुरोहित, डाक्टर कुसुम राठौड़, डाक्टर ज्योत्स्ना , डाक्टर रौनक श्रीमाली, डाक्टर राजशेखर, डाक्टर अनिल पुरोहित, तेन सिंह सोढा, ओम नारायण, डाक्टर सुनिता स्वामी समेत समस्त पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि इतिहास संकलन समिति भारतीय इतिहास दृष्टि बोध रखते हुए भारत का वास्तविक इतिहास लेखन के लिए कार्य करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button