सामूहिक वर्षीतप पारणा महोत्सव श्री मोहनखेड़ा गुरु घाम तीर्थ दाहाणु में
![](https://luniyatimes.com/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-05-07-at-17.44.37.jpeg)
पारणे के लाभार्थी पुनमिया परिवार भायंदर मुंबई
श्री मोहनखेडा गुरुधाम तीर्थ प्रांगण में प.पूज्य परोपकार सम्राट गच्छाधिपति मोहनखेड़ा महातीर्थ विकास प्रेरक गुरुदेव आचार्यप्रवर श्रीमद्विजय ऋषभचन्द्र सूरीश्वरजी म.सा. के आज्ञानुवर्ति शिष्य रत्न प.पूज्य वरिष्ठ मुनिराज श्री पीयूषचन्द्र विजय म.सा.प.पूज्य मुनिराज श्री रजतचन्द्र विजय म.सा.आदि ठाणा के पावन सानिध्य में 10 मई 2024 को सामुहिक वर्षीतप पारणा महोत्सव का भव्य आयोजन होगा।
पंचम वर्षीतप के तपस्वी प.पूज्य वरिष्ठ मुनिराज श्री पीयूषचन्द्र विजय म.सा.का पारणा महोत्सव इसी पावन तीर्थ पर रखा गया है।
पूज्य मुनिराजश्री एवं समस्त तपस्वी को पारणा कराने का लाभ पालड़ी जोड (राज.) निवासी स्व श्री रतनी बाई भागचंद पुनमिया हस्ते भारती ललीत पुनमिया परिवार हाल भायंदर मुंबई को प्राप्त हुआ।
श्री पार्श्व राजेन्द्र सूरि चेरिटेबल रिलीजियस ट्रस्ट दहाणु डोंगरीपाडा महाराष्ट्र होने जा रहा है
![Loading ... Loading ...](https://luniyatimes.com/wp-content/plugins/wp-polls/images/loading.gif)