धरियो महुबनी की एलाई मस्जिद की कॉलम ढलाई कार्य में पहुंचे सर्वोच्च मानवाधिकार संरक्षण प्रदेश अध्यक्ष दिल खोलकर दिखाईं दरियादिली

- टुण्डी
गोविन्दपुर प्रखंड क्षेत्र के धरियो महुबनी की सुप्रसिद्ध एलाई संघीय मस्जिद की कॉलम ढलाई कार्य में आज़ सोमवार को अपने सभी कमिटि के मेम्बरों के साथ पहुंचे सर्वोच्च मानवाधिकार संरक्षण प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद जाहिद हुसैन दिल खोलकर किया श्रमदान और पहली कडा़ई को लेकर कार्य का शुभारंभ किया। ज्ञात हो कि हर सामाजिक कार्यों में चाहे किसी भी समुदाय से जुड़े हों उनके कार्यों में पहुंचकर मोहम्मद जाहिद हुसैन साहब तन मन धन से अपने कामों को निभाते आ रहे हैं। इनके नेक कामों को लेकर क्षेत्रों में हर समुदाय के लोग इन्हें काफी पसंद करते हैं।

आज कॉलम की ढलाई कार्य में इन्होंने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी दरियादिली दिखाई।साथ ही कॉलम ढलाई कार्य में कार्यरत सभी लोगों को अपने निजी मद से सभी खर्चों का वहन किया। मौके पर सर्वोच्च मानवाधिकार संरक्षण प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद जाहिद हुसैन के अलावा मौलवी मिराज साहब , डॉ हैदर अली चिश्ती, मोहम्मद सफी साहब , महमूद आलम समेत कमिटी के सभी सदस्य उपस्थित थे।














