News

पाली में 3 मार्च को ही निकलेगी गांव शाही गेर, उसके बाद खुलेगे बाजार।

Ghevarchand Aarya
Author

Ghevarchand Aarya is a Author in Luniya Times News Media Website.

Call

पाली – पुलिस प्रशासन और शान्ति समिति की सर्वसमाज की बैठक में आपसी सहमति से 3 मार्च को ही गांवशाही गेर निकालने की सहमति बनने के बाद हिंदू संगठनों द्वारा गावशाही गेर मंगलवार को ही निकालने का निर्णय लिया गया है। बैठक में पुलिस प्रशासन के अलावा शान्ति समिति के प्रतिनिधि मोजूद रहे।

शान्ति समिति सूत्रों ने बताया कि गावशाही गेर सायं 5 बजे जोधपुरिया बांस की बारी से प्यारा चोक विश्वकर्मा मंदिर में दर्शन पूजन कर जुम्मा मस्जिद के आगे होकर निकलने पर पास समझी जाती है। इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा पुलिस के शस्त्र जवान तैनात किए जाते है जो गेर निकलने के रास्ते छतों पर चढ़कर गेर दल एवं आस पास नजर रखते हैं जिससे गेर निर्विघ्न पास हो सके। गेर पास होने के बाद ही बाजार खुलते हैं। और पुलिस प्रशासन तथा शान्ति समिति के सभी सदस्य भी राहत की सांस लेते है।

रिपोर्ट -घेवरचन्द आर्य

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button