वैष्णव रामावत समाज पंचायत सेवा समिति द्वारा पानी दरवाजा स्थित समाज के अवध बिहारी मंदिर का पुनः जीणोद्धार कार्यक्रम संपन्न किया गया

- पाली।
इस अवसर पर भामाशाह दम्पति जितेन्द्र वैष्णव एवं धर्म पत्नी श्रीमति सीमा देवी संहित उनके परिजनों द्वारा दोपहर में मंदिर-भवन निर्माण हेतु नींव की ईंट रखकर पूजा अर्चना की गई। पंडितों के मुखारविंद से विधिवत मंत्रोचारण एवं समाज की महिलाओं ने मंगलाचरण और मंगलगीत गाये। उपस्थित समाज बंधुओ ने भी ईश-वंदना कर मंगल कामनाएं की ।

इसके पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर भवन निर्माण कमेटी के अध्यक्ष मनोहर दास वैष्णव, पंचायत अध्यक्ष जय प्रकाश नारायण, संरक्षक श्रीराम वैष्णव, सचिव एवं संचालक गणपत दास निंबार्क, कोषाध्यक्ष पूर्ण ब्रह्म प्रकाश, गोपीदास रामावत ,खीमदास,दिनेश निंबार्क, डा .हरिकृष्ण, निमित्त लश्करी, महेश किंकर, मुरलीधर वैष्णव,दिनेश,हरिश,दिनेश दिवाकर,सुनील ,संदीप,रमेश, सज्जन, ब्रज किशोर एवं महिलाओं में राजकुमारी, परमेश्वरी ,सन्तोष,संगीता, दमयंती,नैनी देवी,माया, शांति देवी मौजूद रहीं।












