79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

मादा। स्थानीय विद्यालय में 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम और देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पुष्पा सुथार (प्रशासक, मादा) रहीं। समारोह की अध्यक्षता नैनाराम जाट (प्रधानाचार्य, मादा) ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में लीलावती कंवर (पंचायत समिति सदस्य) उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। उन्हें प्रोत्साहित करने हेतु भामाशाह गणपत सिंह, मोहब्बत सिंह, राजपुरोहित जसवंत सिंह और गणेश सिंह राजपुरोहित द्वारा मोमेंटो प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के दौरान मिष्ठान वितरण का भी आयोजन हुआ। इसके लिए भामाशाह जोगाराम देवासी और संग्राम देवासी ने सहयोग किया। वहीं रामसिंह पुत्र जीवराज सिंह ने भी मिष्ठान की व्यवस्था की।
समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और मातृशक्ति मौजूद रही। विद्यालय की छात्राओं ने “ऑपरेशन सिंदूर” पर आधारित संस्कृत झांकी प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय स्टाफ का विशेष योगदान रहा। सभी शिक्षकों ने मिलकर स्वतंत्रता दिवस को यादगार बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।













