सरदार नगर में कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया

बनेड़ा क़स्बे के सरदार नगर गांव में भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव पर कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया माखन रसिया कमेटी के अमित जोशी ने बताया कि कृष्ण जन्माष्टमी पर भगवान चारभुजा नाथ मंदिर पर सुन्दर रंग बिरंगी लाईट डेकोरेशन कर मंदिर को सजाया गया। भगवान चारभुजा नाथ जी को पंचामृत से स्नान कराकर, भोग लगाकर, महाआरती की, मंदिर प्रांगण में भक्तों ने भजन कीर्तन भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव को बड़ी धूमधाम से मनाया।

भजन गायक पं पवन कुमार जोशी, लादु लाल तेली ने मधुर म्युजिशियन के मनमोहक प्रस्तुतियां दी जिस पर भक्तजन मंत्र मुग्ध होकर भगवान की भक्ति में खुब नाचे और झुमे। इस दौरान मंदिर ट्रस्ट की ओर अलग अलग झांकियां भी सजाई गई।
रात 12 बजे बाद भगवान कृष्ण का जन्म होंने पर भक्तों ने नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की जैसे जयकारों से मंदिर में खुशियो की बहार ला दी ।
तत्पश्चात महाआरती कर उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। वहीं सरदार नगर के दादु द्वारा अखाड़ा में कृष्ण -कन्हैया के बालपन लीलाओं की विभिन्न झांकियां सजाई गई। बड़ा शिव मंदिर पर शिवलिंग को कृष्ण रुप में झांकी सजाकर रंगीन रोशनी से मंदिर को सजाया गया। बाबा रामदेव मंदिर पर विभिन्न प्रकार की झांकियां सजाई गई।
गणेश मंदिर,पथवारी चौक ,रावलाचौक इत्यादि स्थानों पर भगवान कृष्ण के विभिन्न रुपों में सुन्दर झांकियां सजाई गई और डीजे लगाकर कृष्ण भजनों से वातावरण को धार्मिक मय बना दिया। बच्चों, बुजुर्गों,व महिलाओं ने विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर आशीर्वाद लेकर भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव को आनंददायक मनाया।















