News
तराई में बाढ़ का कहर, शारदा और घाघरा नदियों ने लिया रौद्र रूप कई गांव चपेट में

विश्वजीत मिश्रा।
- लखीमपुर खीरी:
पहाड़ों पर हो रही मूसलाधार बारिश के चलते शारदा और घाघरा नदियां उफान पर हैं। इन नदियों का रौद्र रूप मैदानी इलाकों में तबाही मचा रहा है, जिससे कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। सबसे ज़्यादा प्रभावित इलाकों में फूलबेहड़ ब्लॉक के मंगलपुरवा और पीपरागांव में ग्रामीण बाढ़ का दंश झेल रहे हैं।

आज सदर एसडीएम अश्विनी कुमार सिंह खुद इन गांवों का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों का दर्द साझा किया और राहत सामग्री बांटी। बाढ़ के पानी में फँसे ग्रामीणों तक पहुंचने के लिए, एसडीएम ट्रैक्टर पर बैठकर गांव में गए और उन्हें लंच पैकेट दिए।











