News

जलझूलनी एकादशी पर सरदार नगर में ठाकुर जी निकलें नगर भ्रमण पर तालाब में कराया स्नान और की आरती

  •  बनेड़ा

  • IMG 20250805 WA0014

परमेश्वर कुमार दमामी
रिपोर्टर

परमेश्वर कुमार दमामी, संवाददाता - बनेड़ा

mailcallvissit

सरदार नगर गांव में बुधवार शाम 5 बजे जलझूलनी एकादशी के अवसर पर गांव के मंदिरों में धार्मिक आयोजन हुए। चारभुजा मंदिर ट्रस्ट के बालमुकुंद जोशी के अनुसार शाम 5 बजे भगवान चारभुजा नाथ मंदिर से ठाकुरजी की नगर भ्रमण पर निकले।

शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ गांव के प्रमुख मार्गों से होती हुई गोविंद सागर तालाब तक पहुंची। वहां ठाकुरजी का स्नान कराया गया और आरती की गई। भक्तों ने ‘गोविंद बोलो हरी गोपाल बोलो’ का कीर्तन किया। पुरुष, महिलाएं और बच्चों ने रेवाड़ी के नीचे से निकलकर ठाकुरजी के दर्शन किए।

IMG 20250903 WA0065 IMG 20250903 WA0064

महिलाओं ने ठाकुरजी की आरती की

शोभायात्रा के दौरान महिलाओं ने जगह-जगह ठाकुरजी की आरती की। भगवान की सवारी गोविंद सागर तालाब से गाडरी मौहल्ला,माली मौहल्ला, हैली का चौक होते हुए मंदिर पहुंची। मंदिर में पुनः आरती के बाद भक्तों को पंजीरी का प्रसाद वितरित किया गया।

कार्यक्रम में पुरुषोत्तम जोशी,पवन जोशी, मदन खटोड, सम्पत माली , जमनालाल कुमावत, सुरेश जाट ,ईश्वर गाडरी, महेन्द्र जाट ,लादु तेली,राजु तेली , गोपाल कुमावत,शंकर माली , शिवा माली , सहित अनेक भक्तगण उपस्थित रहे।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button