सेवा भारती डीडवाना द्वारा नावां नगर के बाल संस्कार केंद्र पर दरिया वितरण

नावां नगर। सेवा भारती समिति डीडवाना जिला द्वारा संचालित नावां नगर के विभिन्न बाल संस्कार केंद्रों पर बच्चों के बैठने हेतु दरिया वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद टंकी बस्ती, खटीक बस्ती, रैदास बस्ती और वाल्मीकि बस्ती स्थित बाल संस्कार केंद्रों पर दरिया भेंट किए गए।
नावां नगर स्थित पगलिया वाले बाबा मंदिर के रामेश्वर दास ने बच्चों के लिए दरिया उपलब्ध कराए। इस अवसर पर नावां खण्ड सेवा प्रमुख गोविन्द गोपाल ने बताया कि सेवा भारती का उद्देश्य उन बालक-बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ना है जो अब तक शिक्षा से वंचित हैं। संस्था समाज में एकजुटता लाने के साथ-साथ उन वर्गों तक भी संस्कार पहुँचाने का कार्य कर रही है, जिनमें परंपरागत मूल्य और संस्कार धीरे-धीरे विलुप्त हो रहे हैं।
सेवा भारती शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य, सामाजिक उत्थान और स्वावलंबन जैसे क्षेत्रों में भी निरंतर कार्य कर रही है।
इस कार्यक्रम में सेवा भारती डीडवाना जिला के पूर्णकालिक कार्यकर्ता सोमनाथ सहित प्रकल्प शिक्षक सुमन, संजू, नरेंद्र और आशा उपस्थित रहे।











