News

जब्बर मल जांगिड़ कारपेन्टर एसोशिएशन पाली के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

  • पाली

Ghevarchand Aarya
Author

Ghevarchand Aarya is a Author in Luniya Times News Media Website.

Call

कारपेन्टर एसोशिएशन पाली के दो वर्षीय चुनाव पूर्व अध्यक्ष ढगलाराम जांगिड़ की देखरेख मे विश्वकर्मा भवन अपना विजय नगर में आम मीटिंग में सर्व सहमति से सम्पन्न हुए। जिसमें जब्बर मल जांगिड़ अध्यक्ष, सुरेश मालवीय उपाध्यक्ष, नेमाराम कुमावत सचिव, ताराचंद मालवीय सहसचिव एवं राजेश मालवीय कोषाध्यक्ष चुने गये।

जब्बर मल जांगिड़ के अध्यक्ष निर्वाचित होने पर जांगिड़ समाज के अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी प्रवीण जांगिड़, शिक्षक एवं एंकर रामदयाल जांगिड़, महासभा पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जांगिड़ सहित समाज के गणमान्य जनों ने खुशी जाहिर करते हुए आशा व्यक्त की है की जांगिड के नैतृत्व मे शिल्पकला का महत्व और कलाकारों को उसकी कला का उचित सम्मान मिलेगा।

इस अवसर पर भूराराम जांगिड़, प्रकाश पिंड़वा, अशोक जांगिड़, जगदीश मालवीय, केवल नागल, धनराज पिंड़वा, दुर्गाराम मालवीय, सुरेश पिंड़वा, सुरेश जांगिड़, ढगलाराम ओस्तवाल सहित एसोशिएशन के कई कारपेन्टर बन्धु मोजूद रहे।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button