News

पाली में आज रविवार को निकलेगा बजरंग दल का शौर्य संचलन

  • पाली।

Ghevarchand Aarya
Author

Ghevarchand Aarya is a Author in Luniya Times News Media Website.

Call

पाली में आज 21 दिसम्बर रविवार को सायं 3:00 बजे से बजरंग दल द्वारा शहर के मुख्य मार्गो से शोर्य संचलन निकाला जायेगा। प्रचार प्रसार प्रमुख मनीष सेन ने बताया कि पूरे भारत वर्ष में शौर्य दिवस के उपलक्ष्य में एक महीने से शौर्य संचलन निकल रहे इसी के तहत पाली शहर प्रखण्ड का संचलन दोपहर को 3 बजे से शहर के रामदेव रोड, शीतला माता मंदिर से प्रारंभ होगा जिसमे सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी बजरंग दल की गणवेश में दण्ड व ध्वज के साथ कदम ताल मिलाते हुए अनुशासन एवं राष्ट्र भक्ति का संदेश देते हुए शोर्य सचलन निकालेंगे ।

श्री सेन ने बताया कि शौर्य संचलन पाली शहर के शीतला माता मंदिर रामदेव रोड से प्रारंभ होकर रांकावत समाज भवन, कुम्हारों का बास. महावीर उद्योग नगर, सिंधी कॉलोनी, वेंकटेश मार्ग, चेतना होटल, सराफा बाजार, घी का झंडा, सोमनाथ मंदिर, सूरज पोल होता हुआ लोढ़ा स्कूल में समापन होगा ।

WhatsApp Image 2025 12 20 at 2.31.52 PM

शौर्य संचलन की तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की शुक्रवार को बैठक आयोजित हुई। जिसमें तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। इस अवसर पर प्रांत सुरक्षा प्रमुख अनिल चौहान, भीमराज चौधरी, जिला मंत्री बाबूलाल कुमावत, जिला सह मंत्री प्रवीण परिहार, जगदीश सिंह, आनन्द स्वरूप गुप्ता, प्रखण्ड संयोजक केलाश कुमावत, श्रवण भीलवारा, अशोक बंजारा, रमेश थावानीं, दुर्गेश चौहान, कमलेश जावा, गोविंद मेगवाल, गौरव शर्मा, बाबूदास वैष्णव, गुलाब जांगिड़, प्रमोद गोस्वामी, सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मोजूद रहे।

रिपोर्ट – घेवरचन्द आर्य पाली

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button