मोहनखेड़ा गुरुधाम तीर्थ में गुरु सप्तमी समारोह का आयोजन

- दहाणु |
दहाणु स्थित मोहनखेड़ा गुरुधाम तीर्थ में विश्व पूज्य दादा गुरुदेव प्रभु श्रीमद् विजय राजेन्द्र सूरीश्वरजी महाराजाधिराज के जन्म एवं स्वर्गारोहण दिवस (गुरु सप्तमी) के अवसर पर 26 व 27 दिसम्बर 2025 को भव्य धार्मिक समारोह का आयोजन किया जाएगा।



समारोह परम पूज्य 07वें वर्षीतप तपस्वी मुनिराज श्री पीयूषचन्द्र विजयजी महाराज साहेब की पावन निश्रा में संपन्न होगा। 26 दिसम्बर को गुरु भगवंत का प्रवेश, प्रवचन, स्वामीवात्सल्य, सांझी मेहंदी एवं आरती होगी। मुख्य दिवस 27 दिसम्बर को प्रातः मंदिर द्वार उद्घाटन, भक्तामर पाठ, 108 महा-अभिषेक, रथयात्रा, गुरूपद महापूजन एवं संध्या महा आरती आयोजित की जाएगी।
कार्यक्रम का आयोजन श्री पार्श्व राजेन्द्रसूरि जैन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है। आयोजकों ने सकल श्रीसंघ से अधिक से अधिक संख्या में पधारने की अपील की है।














