News

टुण्डी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने किया उत्साहपूर्वक मतदान

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

  • लूनिया न्यूज डेस्क | दीपक पाण्डेय की खास रिपोर्ट

टुण्डी: झारखंड विधानसभा के मुख्य सचेतक सह टुण्डी विधानसभा क्षेत्र के जुझारू विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने सोमवार सुबह लोकतंत्र के महापर्व में भाग लेते हुए उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने “पहले मतदान, फिर जलपान” के संदेश को चरितार्थ करते हुए सुबह सबसे पहले मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला।

इस अवसर पर विधायक महतो ने क्षेत्र के मतदाताओं से अपील की कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपने मताधिकार का अवश्य उपयोग करें। उन्होंने कहा कि हर एक वोट क्षेत्र के विकास, बेहतर भविष्य और मजबूत लोकतंत्र की नींव को सशक्त बनाता है।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button