विधायक के अथक प्रयास से आजादी के 78 वें साल में दो दो पथों की स्वीकृति का संदेश गांव पहुंचते ही त्योहार जैसा माहौल नृत्य एवं माला पहनाकर भव्य स्वागत।

झामुमो की सरकार में अधिकांश गांवों का विकास — मथुरा प्रसाद महतो।
टुण्डी: टुण्डी प्रखंड के पश्चिमी क्षेत्र के फतेहपुर पंचायत के डंडाटांड़ गांव तो वैसे केन्द्र से लेकर राज्य तक कि शासनकाल यहां के भोले भाले लोगों ने करीब 78 वर्षों से देखने का काम कर रहे हैं कितने ऐसे जनप्रतिनिधि होंगे जो शायद ही इस पथ को देखने का काम किया होगा या यों कहे कि देखने का इच्छा उनमें हुईं होगी । मगर टुण्डी के वर्तमान विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने इस बार के चुनाव में मतदाताओं को आश्वस्त करते हुए कहा था कि चुनाव संपन्न होते ही इस पथ की स्वीकृति मेरे द्वारा चाहे कितनी भी कठिन परिश्रम करना पड़े करूंगा और आज़ इन्होंने एक नहीं दो दो पथों की स्वीकृति कराने का काम कर दिखाया जिससे गांव के बुजुर्ग युवा एवं महिलाओं सभी ने वर्तमान विधायक की कार्यशैली से काफ़ी संतुष्ट एवं भरोसा जताया है।जब दो दो पथों की स्वीकृति का संदेश गांव पहुंचा तो लोग भागे भागे शिलान्यास स्थल पहुंचे और वर्तमान विधायक को फुल मालाओं से लाद दिया एवं उनके सम्मान में ढोल नगाड़े संग आदिवासी भाई बहनों ने जमकर अपनी परंपरा के अनुसार नृत्य करती हुई शिलान्यास स्थल तक पहुंचीं। ज्ञात हो कि लोंगी पुल से सुशील हेंब्रम घर तक पी सी सी पथ निर्माण हो जाने से राहगीर सुगमतापूर्वक अपने गंतव्य तक निर्विरोध पहुंच सकेंगे। वही कदमाअहरा तालाब से सटे कृषि पाठशाला पहुंचे जहां उन्होंने बारीकी से गौ पालन,बकरी पालन,सुअर पालन एवं सब्जी लगे फसलों को देखा और सराहा। मौके पर विधायक मथुरा प्रसाद महतो, बसंत कुमार महतो, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष फूलचंद किस्कू, इन्द्रलाल बास्की, प्रमुख मालती मरांडी, विकास महतो,मांझी हडा़म शिवबालक सोरेन, डॉ अभिषेक मिश्रा, शशिशेखर मिश्रा,गिरिधर मिश्रा, दिवाकर कुमार, निर्मल पाण्डेय, उपमुखिया संतूलाल किस्कू, मुखिया पति नंदकिशोर रविदास,अनिल कुमार,चंदन कुमार, रंजीत कुमार,सूरज कुमार, बबलू रजवार, बबलू सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित थे।














