News

भाजपा पाली जिले का प्रशिक्षण महाअभियान 2026: फालना में जिला कार्य योजना बैठक संपन्न

हितेश प्रसाद


फालना, 16 मार्च


2026। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पाली जिले के प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत जिला कार्य योजना बैठक का आयोजन फालना उद्योग मंडल में किया गया। बैठक में कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मजबूती और आगामी प्रशिक्षण वर्गों के सफल संचालन को लेकर मार्गदर्शन दिया गया।

बैठक के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रमोद सामर रहे। इस अवसर पर बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत, मारवाड़ जंक्शन विधायक केसाराम चौधरी, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र कुमावत, जिला प्रभारी श्याम शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी, पूर्व सांसद पुष्प जैन, पूर्व जिलाध्यक्ष करण सिंह नेतरा तथा मंसाराम परमार सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।

नेताओं ने प्रशिक्षण महाअभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रशिक्षण वर्गों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यपद्धति, विचारधारा और जनसेवा के उद्देश्य से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। बैठक में दिए गए सुझाव और मार्गदर्शन आगामी प्रशिक्षण वर्गों के संचालन में सहायक सिद्ध होंगे।

कार्यक्रम का संचालन जिला संयोजक भरत त्रिवेदी एवं खुडाला फालना मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिद्धावत के नेतृत्व में किया गया। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय मंडल के कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी ने पाली जिले भर से आए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे और खुडाला फालना मंडल के कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाली।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button