News

सरदार नगर से कंवलियास त्रिदेव महादेव तक निकली 25वीं पैदल यात्रा, शिवभक्ति में झूमे श्रद्धालु

परमेश्वर कुमार दमामी
रिपोर्टर

परमेश्वर कुमार दमामी, संवाददाता - बनेड़ा

mailcallvissit

लुनिया टाईम्स न्यूज़ बनेड़ा परमेश्वर दमामी

बनेड़ा क्षेत्र के सरदार नगर से श्री त्रिदेव महादेव मंदिर कंवलियास के लिए 25वीं पैदल यात्रा 15 मार्च (रविवार) को श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ शाम 8:15 बजे श्री चारभुजा नाथ मंदिर, सरदार नगर से गाजे-बाजे और हर-हर महादेव के जयकारों के साथ हुआ।

इस धार्मिक पदयात्रा में क्षेत्र के सैकड़ों शिव भक्तों ने भाग लिया और पूरे मार्ग में भगवान शिव के भजनों व जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालु पूरे जोश और आस्था के साथ पैदल यात्रा करते हुए श्री त्रिदेव महादेव मंदिर कंवलियास पहुंचे, जहां भगवान शिव के दर्शन कर क्षेत्र की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की गई।
यात्रा का विशेष आकर्षण यह रहा कि सुरेश कुमावत ने अपनी माताजी को कंधे पर बैठाकर सरदार नगर से कंवलियास तक की पूरी पैदल धार्मिक यात्रा पूरी की। उनकी इस सेवा और मातृभक्ति को देखकर उपस्थित श्रद्धालु भावुक हो गए और सभी ने उनकी सराहना की।
पदयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए रास्ते में विभिन्न स्थानों पर जलपान और विश्राम की भी व्यवस्था की गई। पूरी यात्रा में भक्तों का उत्साह और शिवभक्ति देखते ही बन रही थी। इस आयोजन ने क्षेत्र में धार्मिक आस्था और एकता का सुंदर संदेश दिया।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button