आलोक गुप्ता ने संभाला आवासन मण्डल का कार्यभार, किफायती आवास और पारदर्शिता पर जोर



आलोक गुप्ता ने संभाला राजस्थान आवासन मण्डल का कार्यभार
आवंटी संतुष्टि, किफायती आवास और पारदर्शिता पर रहेगा फोकस
जयपुर | 23 मार्च 2026 | 08:06 PM
-
अन्नप्राशन संस्कार समारोह में पहुंचे टुण्डी विधायक प्रतिनिधि बसंत महतोNovember 19, 2025
-
पीएमश्री बालिका विद्यालय में पांच दिवसीय एस यू पी डब्लू शिविर शुरूOctober 19, 2024
-
सेन्ट प्रभु इंग्लिश मिडियम प्राईमरी स्कूल में मनाया माता पिता पूजन दिवसFebruary 15, 2025
भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी श्री आलोक गुप्ता ने सोमवार को राजस्थान आवासन मण्डल के अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालते ही उन्होंने स्पष्ट किया कि आवंटी की संतुष्टि सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।
मण्डल मुख्यालय में आयोजित बैठक में उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को उपभोक्ता-केंद्रित कार्यशैली अपनाने, प्रक्रियाओं में पारदर्शिता बढ़ाने और शिकायत निवारण को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।
किफायती आवास पर विशेष जोर
- निम्न एवं मध्यम आय वर्ग के लिए नई योजनाएं
- आधुनिक सुविधाओं से युक्त आवासीय परियोजनाएं
- कम लागत में बेहतर गुणवत्ता सुनिश्चित करना
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजनाओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक लोगों तक आवास सुविधा पहुंचाई जाएगी।
इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष देबाशिष पृष्टी को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। उन्होंने अपने कार्यकाल में मिले सहयोग के लिए सभी कर्मियों का आभार व्यक्त किया।
सिद्धार्थ महाजन, डॉ. रश्मि शर्मा, निशांत जैन, रवि विजय, राकेश गुप्ता, राष्ट्रदीप यादव, गोपाल सिंह, तेजवीर सिंह मीणा, अमित अग्रवाल, प्रतीक श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।











