News

नवपदस्थापित जिला कलक्टर डॉ रविन्द्र गोस्वामी ने कार्यभार ग्रहण किया, निर्वतमान कलक्टर एलएन मंत्री को दी विदाई

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

पाली। जिले के नवनियुक्त जिला कलक्टर डॉ रवीन्द्र गोस्वामी ने गुरूवार को निर्वतमान जिला कलक्टर एलएन मंत्री से कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इस अवसर पर मंत्री ने उन्हें शुभकामनायें दी। नवपदस्थापित कलक्टर ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार की मंशानुरूप योजनाओं व विकास को गति देगें व विभिन्न फलैगशिप योजनाओं में आमजन को अधिक से अधिक लाभान्वित करेगें। इस अवसर पर वे जिले के विभिन्न अधिकारियों से मिले और जिले के बारे में जानकारी ली।

IMG 20260402 WA0029 IMG 20260402 WA0028 IMG 20260402 WA0030 IMG 20260402 WA0031

इससे पहले नव नियुक्त जिला कलक्टर गोस्वामी का आगमन पर अधिकारियों व कार्मिको ने स्वागत किया। इसके बाद निर्वतमान जिला कलक्टर एलएन मंत्री को समस्त जिला कलक्टर कार्यालय के अधिकारियों व कार्मिको ने विदाई समारोह में उन्हें विदाई दी।

इस अवसर पर एलएन मंत्री ने अपने कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुये कहा कि टीम पाली के रूप में कार्य करते हुये हमने कठिन से कठिन कार्य व लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिये भरसक मेहनत की और टीम के रूप में कार्य कर जिले को आगे बढाने का प्रयास किया।

आयोजित कार्यक्रम में जिला कलक्टर डॉ रवीन्द्र गोस्वामी ने एलएन मंत्री के कृतित्व पर प्रकाश डाला और कहा कि उनका मार्ग दर्शन सदैव हमें प्राप्त होता रहेगा उन्होंने कहा कि नर को नारायण मानकर सेवा कार्य करेंगे। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ बजरंग सिंह ने एलएन मंत्री के कार्यकाल के अनुभव साझा किये।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रभा, प्रशिक्षु आईएएस बिरजू गोपाल, सीईओ मुकेश चौधरी, एसीईओ महेन्द्र मेहता, नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज, सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button