News

सभी जीवों का मंगल व विश्व में शांति की कामना के साथ नवकार महामंत्र आराधना आयोजित

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space
जेठमल राठौड़
रिपोर्टर

जेठमल राठौड़, रिपोर्टर - मुंबई / बाली 

emailcallwebsite

भायंदर। शहर के प्राचीन श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ जैन मंदिर में नवकार महामंत्र की आराधना का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान सभी जीवों के कल्याण और विश्व शांति की मंगल कामना के साथ सामूहिक जाप किया गया।

कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने संगीतमय नवकार मंत्र की मधुर धुन पर सामूहिक जाप करते हुए भक्ति भाव प्रकट किया। श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ जैन श्वेतांबर संघ के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में JITO के सहयोग से बड़ी संख्या में समाजजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और इसे हर वर्ष आयोजित करने का संकल्प लिया।

WhatsApp Image 2026 04 09 at 7.58.01 PM 1

शाश्वत नवकार महामंत्र को पुष्पहार अर्पित करने का लाभ सोहनबाई मोहनराजजी बंबोरी परिवार (सादड़ी) ने प्राप्त किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संघ कमेटी के सदस्य अशोक कागरेचा, महेंद्र मेहता, महेंद्र कोठारी, मेहुल परमार, अभिषेक परमार, राहुल परमार, पारसमल सोनीगरा, दीपक बंबोरी, चेतन धोका, चेतन करबा वाला, महावीर दुग्गड़, प्रदीप सोलंकी और नितिन मेहता सहित सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

संघ प्रभावना के लाभार्थी परिवारों में JITO ग्रुप, सोहनबाई मोहनराजजी बंबोरी, पोपटलालजी धोका तथा अल्पाहार के लाभार्थी सुशीलाबाई पारसमलजी सोनीगरा (डायलाना) और हसमुख पारेख परिवार शामिल रहे।

कार्यक्रम में वीडियो क्लिप एवं मार्गदर्शन मंच संचालन की जिम्मेदारी संगीतकार अभिषेक परमार ने निभाई। विभिन्न मंडलों ने सक्रिय सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाया।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button