News

जिला कलेक्टर डॉ रविन्द्र गोस्वामी ने किया पाली में कचरा प्लांट का निरीक्षण, दिए संचालन सुधार के निर्देश

पाली। जिला कलेक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने मंगलवार को नगर निगम के कचरा प्लांट का निरीक्षण कर उसके सुचारू संचालन को लेकर समीक्षा बैठक की। इस दौरान रॉल्स इंडिया लिमिटेड कंपनी और नगर निगम अधिकारियों की मौजूदगी में प्लांट की कार्यप्रणाली का जायजा लिया गया।

नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज ने बताया कि कलेक्टर ने प्लांट संचालन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी ली और निर्देश दिए कि व्यवस्था को और अधिक प्रभावी व व्यवस्थित बनाया जाए।

कलेक्टर ने प्लांट में तैयार हो रही कम्पोस्ट खाद का लैब परीक्षण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि खाद निर्धारित मानकों पर खरी उतरती है, तो किसान सम्मेलनों में इसका व्यापक प्रचार किया जाएगा, ताकि किसानों को इसका लाभ मिल सके। साथ ही उन्होंने सुझाव दिया कि इस कम्पोस्ट का उपयोग नगर के उद्यानों और वन विभाग की नर्सरियों में भी किया जा सकता है।

img1

इसके अलावा कपड़ा उद्योग से निकलने वाले अवशेषों के उपयोग और सीमेंट फैक्ट्रियों में ऊर्जा उत्पादन की संभावनाओं पर भी विचार करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने प्लांट की पूरी संचालन प्रक्रिया को समझते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। नगर निगम के इन प्रयासों से शहर में स्वच्छता के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button