News
राजकीय बॉगड महाविद्यालय में राजस्थान फिनिशिंग स्कूल प्रोग्राम के तहत आमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

पाली। राजकीय बॉगड महाविद्यालय, पाली में राजस्थान सरकार की बजट घोषणा के अनुरूप राजस्थान फिनिशिंग स्कूल प्रोग्राम के तहत “एडवांस पैटर्न मेकर कोर्स” के संबंध में सोमवार को आमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. महेन्द्र सिंह राजपुरोहित ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा नियुक्त वाजीर इंस्टीट्यूट, गुरुग्राम (हरियाणा) से आई विशेषज्ञ नेहा ने विद्यार्थियों को कोर्स की उपयोगिता, पाठ्यक्रम संरचना एवं इससे प्राप्त होने वाले रोजगार अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह कोर्स फैशन एवं परिधान उद्योग में रोजगार के नए अवसर प्रदान करता है तथा विद्यार्थियों को व्यावसायिक दक्षता विकसित करने में सहायक है।

इस दौरान संस्था के सिकन्दर एवं अभिनव ने भी ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर कार्यक्रम की विशेषताओं एवं प्रशिक्षण प्रक्रिया के बारे में जानकारी साझा की। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. महेन्द्र सिंह राजपुरोहित ने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक संख्या में इस पाठ्यक्रम से जुड़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि ऐसे कौशल आधारित कार्यक्रम विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के अंत में राजस्थान फिनिशिंग स्कूल प्रोग्राम के महाविद्यालय प्रभारी डॉ. मुकेश सांखला ने सभी का आभार व्यक्त किया। आमुखीकरण कार्यक्रम के दौरान कुल 102 विद्यार्थियों ने कोर्स के लिए पंजीकरण कराया।








