News

डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भव्य आयोजन, युवाओं को दिए प्रेरणादायक संदेश

विक्रम बी राठौड़
रिपोर्टर

विक्रम बी राठौड़, रिपोर्टर - बाली / मुंबई 

emailcallwebsite

बाली। भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर नवयुवक मंडल, बाली के तत्वावधान में रामदेव कॉलोनी स्थित अंबेडकर चौक पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन, माल्यार्पण तथा ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ हुई।

मंडल सदस्यों ने सभी अतिथियों का दुपट्टा, माला एवं मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर यशपाल सिंह पुरोहित, सुलेमान टांक, अयूब जई और अजयपाल सिंह जोधा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बाबा साहेब के आदर्शों को अपनाने का संदेश दिया।

WhatsApp Image 2026 04 15 at 9.44.56 AM 1

कार्यक्रम में श्री वैष्णोदेवी माता मंडल के आयोजक नरेंद्र परमार ने अपने उद्बोधन में भारत माता के जयकारों के साथ अंबेडकर जी के राष्ट्र के प्रति समर्पण को याद किया। उन्होंने युवाओं से उनके सिद्धांतों पर चलने, नशा मुक्त समाज बनाने और जीवन में पांच महत्वपूर्ण परिवर्तनों—कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, आत्मबोध और नागरिक कर्तव्यों के पालन—को अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में मंडल संरक्षक अमृत परमार ने उपस्थित सभी अतिथियों और समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक अमृत परमार, मंडल अध्यक्ष जगदीश वर्मा, नरेंद्र परमार, प्रकाश डांगी, सुरेश पालीवाल, प्रशांत डांगी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, समाजबंधु और मातृशक्ति उपस्थित रही।

WhatsApp Image 2026 04 15 at 9.44.56 AM

कार्यक्रम का संचालन रमेश सरेल बारवा ने किया। साथ ही फौज से सेवानिवृत्त श्री कुंदनमल डांगी का साफा, माला एवं दुपट्टा पहनाकर विशेष सम्मान किया गया।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button