News
भूमि विवाद में आपसी संघर्ष के दौरान जे एल के एम नेता गंभीर रूप से घायल आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी

टुंडी: मनियाडीह थाना क्षेत्र के खटजोरी में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर जमकर मारपीट हुआ़ जिसमें जे एल के एम नेता गंभीर रूप से घायल हो गया।
आपसी संघर्ष में घायल हुए दोनों पक्षों के लोगों को पी एच सी टुण्डी में प्राथमिक उपचार किया गया।
प्रथम पक्ष के जेएलकेएम के केन्द्रीय सचिव कनक गुप्ता जबकि दूसरे पक्ष के मनोज मंडल दोनों ही घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है ।साथ ही दोनों ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है।
दूसरे पक्ष के मनोज मंडल ने कहा कि वह रविवार शाम को मनियाडीह में अपनी दुकान पर थे! इसी बीच शाम में कनक गुप्ता कुछ लोगों के साथ आए और मारपीट कर रुपए और सोने की चेन छीन ली। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।














