News

भायंदर से वसई 10 मिनट में: खाड़ी पर बनेगा, डबल डेकर पुल एक साथ दौडेगी मेट्रो 13 गाडियाँ

जेठमल राठौड़
रिपोर्टर

जेठमल राठौड़, रिपोर्टर - मुंबई / बाली 

emailcallwebsite

मुबंई महानगर क्षैत्र (MMR) की कनेक्टिविटी में एक क्रांतिकारी बदलाव आने वाले हैं। भायंदर ( ठाणे) और वसई ( पालघर) को जोड़ने वाले बहुप्रतिक्षित डबल डेकर पुल का रास्ता अब साफ होता नजर आ रहा हैं। इस पुल के बनने से न केवल ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी,बल्कि‌ भायंदर से वसई आने जाने का समय भी करीब 90 मिनट घटकर महज 10 मिनट रह जाएगा, मुबंई महानगर क्षैत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) द्वारा‌ राज्य सरकार को भेजें गए जाए प्रस्ताव के अनुसार वसई की खाड़ी ( क्रीक) पर एक विशाल बुनियादी ढाँचा तैयार किया जाएगा।

WhatsApp Image 2026 05 14 at 12.41.07 PM

जिस पर से मुबंई मेट्रो और गाडियां दोनों चलेगी। कैसा होगा डबल डेकर ब्रिज? वसई – भायंदर ब्रिज का विचार पहली बार साल 2000 में सामने आया था। इसके बाद 2013 में परियोजना को मंजूरी भी मिल गई, लेकिन करीब 13 साल गुजरने के बाद भी काम शुरू नहीं हो पाया। नई योजना के मुताबिक, वसई खाड़ी पर एक मल्टी – लेवल डबल डेकर ब्रिज बनाया जाएगा। सबसे नीचे सड़क मार्ग होगा, उसके ऊपर मेट्रो लाईन ट्रैक और सबसे ऊपरी स्तर पर छह लेन का पुल बनाने‌ की योजना हैं। वर्तमान में वसई से भायंदर जाने के लिए कोई सीधा सड़क मार्ग नहीं हैं लोगों को या तो लोकल ट्रेन का सहारा लेना पड़ता हैं। या फिर नेशनल हाईवे NH-48 के जरिए 39 किमी लंबी दूरी तय करनी पड़ती हैं लेकिन अब वसई क्रीक पर पुल बनने के बाद यह दूरी घटकर सिर्फ 5 किलोमीटर रह जाएगी इससे‌ लाखों यात्रियों का समय और ईंधन दोनों बचेंगे।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button