News

जहरीले सांप के डंसने से सगे भाई-बहन की मौत, गांव में पसरा मातम

DEEPAK KUMAR PANDEY
Correspondent Dhanbad

DEEPAK KUMAR PANDEY Correspondent - Dhanbad (Jharkhand)

WEBSITECALLEMAIL

धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी प्रखंड अंतर्गत उकमा पंचायत के कोरैया गांव में शुक्रवार देर रात जहरीले सांप के डंसने से दो मासूम सगे भाई-बहन की मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार आदिवासी महिला सितोली सोरेन अपने तीन बच्चों महावीर सोरेन (12), महिमा सोरेन उर्फ माही (7) और रितेश सोरेन (3) के साथ मिट्टी एवं खपरैल के घर में सो रही थीं। बड़ा बेटा खटिया पर सोया हुआ था, जबकि मां दोनों छोटे बच्चों के साथ जमीन पर बिछावन लगाकर सोई हुई थी।

रात करीब 12 बजे अचानक महिमा और रितेश की तबीयत बिगड़ने लगी। दोनों को तेज पेट दर्द और बुखार होने लगा। कुछ ही देर में उनके मुंह से झाग निकलने लगा। परिजनों और ग्रामीणों ने घरेलू स्तर पर बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन हालत लगातार बिगड़ती गई। सुबह करीब पांच बजे दोनों बच्चों को धनबाद के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृत बच्चों के पिता सोमलाल सोरेन तमिलनाडु में मजदूरी करते हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

घटना की जानकारी मिलते ही उकमा पंचायत की मुखिया सुनीता हेम्ब्रम, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष भीमलाल भंडारी तथा अन्य जनप्रतिनिधि गांव पहुंचे और परिजनों को सरकारी सहायता व आपदा प्रबंधन मुआवजे की जानकारी दी।

बाद में पूर्वी टुंडी पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने परिजनों को समझाकर पोस्टमार्टम के लिए राजी किया। आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु धनबाद भेजा गया। मासूम भाई-बहन की असामयिक मौत से पूरा क्षेत्र गमगीन है।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button