बरियो पंचायत सचिवालय में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बच्चों को किया गया सम्मानित

आज़ के बच्चे कल के भविष्य – मोहम्मद जाहिद हुसैन
टुण्डी : सिन्दरी विधानसभा क्षेत्र के बरियो पंचायत सचिवालय में गुरुवार को आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक चन्द्रदेव महतो तथा विशिष्ट अतिथि पधारे सी आई डी सीनियर ऑफिसर मोहम्मद जाहिद हुसैन जहां आयोजकों ने अंगवस्त्र एवं गुलदस्ता देकर भव्य स्वागत किया।
समारोह के दौरान सिन्दरी विधायक चन्द्रदेव महतो ने कहा कि वर्तमान सरकार की देन है जो आज़ शिक्षा घर घर पहुंच कर अपना भविष्य संवारने में बहुत हद तक सहायक सिद्ध हो रहा है आज के बच्चे अच्छे अच्छे पदों पर चयनित होकर अपने झारखंड के अलावा परिजनों का मान बढ़ा रहे हैं और अपने भविष्य को एक अच्छे मुकाम तक पहुंचा रहे हैं।

वहीं मंच पर विराजमान सी आई डी सीनियर ऑफिसर मोहम्मद जाहिद हुसैन ने बच्चों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन किए जाने वाले उनके परिश्रम का फ़ल बताया और भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए शत् प्रतिशत परिणाम घोषित होने पर बच्चों के प्रति ऐसा पुल बांधा कि पूरे समारोह में तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा परिसर गूंज उठा और बच्चे काफ़ी उत्साहित नज़र आएं।
अपने संबोधन में सी आई डी सीनियर ऑफिसर मोहम्मद जाहिद हुसैन ने कहा कि आज़ के बच्चों में शिक्षा के प्रति पूरी लग्न और कठिन परिश्रम करने की क्षमता विद्यमान है जिसका जीता-जागता उदाहरण बरियो पंचायत क्षेत्र के कई बच्चे अच्छे अच्छे पदों में अपनी सेवाएं देश को प्रदान कर रहा है जो अपने जिले ही नहीं पूरे झारखंड की मान बढ़ा रहे हैं
अंत में सी आई डी सीनियर ऑफिसर मोहम्मद जाहिद हुसैन संकुल संसाधन केंद्र टुण्डी पहुंचे जहां विभाग द्वारा सरकारी शिक्षकों को समय पर वेतनमान देने वही सहायक शिक्षकों के साथ भेदभाव किए जाने पर भड़के और तत्काल वेतन विसंगति को दूर कर शिक्षकों का मनोबल बढ़ाया और कटौती किए गए वेतन इसी माह निर्गत कराने की बातें कही तब जाकर शिक्षक शांत हुए। मौके पर मुख्य रूप से बरियो मुखिया मनोज कुमार हांसदा महुबनी मुखिया प्रतिनिधि गुल्लू अंसारी, शिक्षक मंजूर आलम, रफीक अंसारी,सफीक आलम, गुड्डू अंसारी,सफी साहब, महमूद आलम,शबारक अंसारी,ग्यास अंसारी समेत शिक्षक के अलावा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थीं।














