News

कंवलियास में श्रद्धा का अनूठा संगम: महादेव मारू भांभी ने गौमुख के 11 लीटर जल से किया त्रिदेव महादेव का अभिषेक

Goutam Surana
Reporter
Call MeEmail Me

कंवलियास, धार्मिक आस्था और भक्ति का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करते हुए कंवलियास निवासी श्याम प्रेमी महादेव मारू भांभी ने 24 दिवसीय चारधाम यात्रा मोटरसाइकिल से पूर्ण कर लौटने के बाद गौमुख से लाए गए 11 लीटर पवित्र गंगाजल से त्रिदेव महादेव का अभिषेक किया।महादेव मारू भांभी ने मोटरसाइकिल से कठिन यात्रा करते हुए बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के दर्शन किए। यात्रा के दौरान उन्होंने गौमुख से पवित्र गंगाजल एकत्रित किया, जिसे लेकर वे अपने गांव कंवलियास पहुंचे। यहां त्रिदेव महादेव मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक विधि-विधान के साथ 11 लीटर गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक किया गया।इस अवसर पर गांव में भक्तिमय माहौल देखने को मिला।

WhatsApp Image 2026 06 02 at 2.11.21 PM WhatsApp Image 2026 06 02 at 2.12.10 PM

महादेव मारू भांभी के गांव पहुंचने पर ग्रामवासियों ने डीजे और जयकारों के साथ भव्य स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया तथा चारधाम यात्रा सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर शुभकामनाएं दीं।ग्रामवासियों ने बताया कि महादेव मारू भांभी की यह धार्मिक यात्रा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। अभिषेक के पश्चात भगवान शिव की आरती कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button