राजेश कुमार सिंह के मनोनयन पर धनबाद जिला कमेटी ने जताया आभार

टुंडी: ऑल इंडिया स्माल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया एवं झारखंड प्रदेश अध्यक्ष नरेश प्रसाद श्रीवास्तव द्वारा राजेश कुमार सिंह को झारखंड प्रदेश प्रवक्ता मनोनीत किए जाने पर संगठन की धनबाद जिला कमेटी ने हर्ष व्यक्त करते हुए आभार प्रकट किया है।
जिला अध्यक्ष राहुल कुमार ने कहा कि राजेश कुमार सिंह का यह मनोनयन उनकी संगठन के प्रति निष्ठा, सक्रिय सहभागिता एवं पत्रकार हितों के प्रति समर्पित कार्यशैली का सम्मान है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता एवं संगठनात्मक दक्षता से एसोसिएशन को नई ऊर्जा और मजबूती प्राप्त होगी।
उन्होंने कहा कि पत्रकारों के अधिकारों, सम्मान और कल्याण से जुड़े मुद्दों पर संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने में राजेश कुमार सिंह की भूमिका महत्वपूर्ण साबित होगी। धनबाद जिला कमेटी ने राजेश कुमार सिंह सहित सभी नवमनोनीत प्रदेश पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल, गौरवपूर्ण एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।














