विप्र सेना विद्याधर नगर विधानसभा ने मनाया 5 वर्षों का सफल कार्यकाल, अध्यक्ष अजीत कुमार शर्मा का हुआ भव्य स्वागत

- जयपुर, विद्याधर नगर
विप्र सेना विद्याधर नगर विधानसभा ने अपने 5 वर्षों के सफल एवं प्रभावशाली कार्यकाल को पूर्ण करने के उपलक्ष्य में एक गरिमामयी समारोह का आयोजन किया।
इस अवसर पर संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एकत्र होकर विधानसभा अध्यक्ष अजीत कुमार शर्मा का पुष्प मालाओं से भव्य स्वागत किया तथा उनके नेतृत्व में संगठन द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत भाषण से हुई, जिसमें अध्यक्ष अजीत कुमार शर्मा ने संगठन की अब तक की यात्रा, उपलब्धियों और आगामी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि आगामी समय में विधानसभा क्षेत्र में एक बड़ा सामाजिक व सांस्कृतिक आयोजन किया जाने वाला है, जिसकी तैयारियाँ प्रारंभ कर दी गई हैं। उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा सभी सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत करते हुए आह्वान किया कि इस आयोजन को भव्य और ऐतिहासिक बनाने हेतु सभी की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है।
इस अवसर पर समाज के प्रबुद्ध एवं विशिष्ट जनों का सम्मान भी किया गया, जिनमें प्रमुख रूप से राजकुमार शर्मा, सतीश शर्मा, नरसिंह शर्मा, महेंद्र चतुर्वेदी, मनीष शामिल रहे। उक्त सभी गणमान्यजनों को संगठन की ओर से सम्मान-पत्र एवं शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विप्र सेना के युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष जय शर्मा सहित संगठन के प्रमुख कार्यकर्ताओं ने भी विचार व्यक्त किए और संगठन की एकता, सेवा व समर्पण की भावना को मजबूती से दोहराया। जिसमे उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता राहुल शर्मा, जितेन्द्र शर्मा, अंकित शर्मा, तन्नजय गौतम, आदित्य पारीक, मुकेश शर्मा थे।
सभा में सभी सदस्यों ने आगामी आयोजन को सफल बनाने हेतु रणनीति पर विचार-विमर्श किया और एकमत से संकल्प लिया कि कार्यक्रम को सामाजिक, धार्मिक व संगठनात्मक दृष्टि से ऐतिहासिक बनाया जाएगा। सभी ने अपने-अपने दायित्व को निभाने का विश्वास दिलाया।अंत में अध्यक्ष अजीत कुमार शर्मा ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि, “विप्र सेना समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़कर, संस्कृति, परंपरा और संगठन को मजबूत करने के कार्यों में सदैव अग्रसर रही है और आगे भी रहेगी।”












