News

खीमावत ट्रस्ट ने वन एवं पर्यावरण जन अभियान में सौंपे 100 नीम के पौधे, ग्रामीणों ने लिया संरक्षण का संकल्प

  • 100 नीम के पौधे खीमावत ट्रस्ट ने भाजपा को निःशुल्क प्रदान किए।

  • ग्रामीण महिलाओं और कार्यकर्ताओं ने पौधों को गोद लिया।

  • अभियान का उद्देश्य केवल रोपण नहीं, बल्कि संरक्षण की भावना को प्रोत्साहित करना है।

  • ट्रस्ट द्वारा अब तक लाखों नीम के पौधे लगाए जा चुके हैं।



रानी (पाली): भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे प्रदेश स्तरीय वन एवं पर्यावरण जन अभियान के अंतर्गत रानी स्थित राज राजेन्द्र बसंती देवी किशोरमल खीमावत ट्रस्ट की ओर से 100 नीम के पौधे नि:शुल्क भेंट किए गए

इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुमित्रा के नेतृत्व में बिजोवा मंडल उपाध्यक्ष जनमेजय सिंह, अमृत मेघवाल, विक्रम हीरागर, धन्नाराम, मीरा देवासी, रुकमा चौधरी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीण मातृशक्ति ने इन पौधों को गोद लेकर उन्हें बड़ा करने का संकल्प लिया

भाजपा नेत्री सुमित्रा ने कहा:

यह अभियान सिर्फ वृक्षारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि हर पौधे को परिवार के सदस्य की तरह पालने और संरक्षित करने की भावना से जुड़ा हुआ है।
पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है और यही सोच हमें हरियाली की ओर ले जाती है।”

खीमावत ट्रस्ट ने अब तक लाखों नीम के पौधे पर्यावरण संरक्षण हेतु रोपित किए हैं। इस अभियान में भी ट्रस्ट द्वारा नि:शुल्क पौधे प्रदान कर सक्रिय भागीदारी निभाई गई।
इस योगदान के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और ग्रामीण महिलाओं ने ट्रस्ट का आभार व्यक्त किया।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button