News

सादड़ी की वल्लभ नगरी में आचार्य विजय वल्लभ सूरीश्वर महाराज साहेब की 71वीं पुण्यतिथि 17 सितम्बर को

विक्रम बी राठौड़
रिपोर्टर

विक्रम बी राठौड़, रिपोर्टर - बाली / मुंबई 

emailcallwebsite

सादड़ी (पाली)। गोङवाङ क्षेत्र की वल्लभ नगरी सादड़ी में पंजाब केसरी आचार्य श्रीमद विजय वल्लभ सूरीश्वर महाराज साहेब की 71वीं पुण्यतिथि आगामी 17 सितम्बर 2025, बुधवार को प्रातः 9:30 बजे बड़े श्रद्धाभाव और उत्साह के साथ मनाई जाएगी।

इस पुण्यतिथि आयोजन का नेतृत्व सेठ धर्मचंद दयाचंद जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक शिरोमणी संघ, न्याती नोहरा, सादड़ी (जिला पाली) द्वारा किया जा रहा है। आयोजन समिति ने बताया कि तैयारियां अंतिम चरण में हैं और नगरवासियों में गहरी श्रद्धा का वातावरण बना हुआ है।

पुण्यतिथि पर विशेष निश्रा

इस अवसर पर परम पूज्य वर्तमान गच्छाधिपति श्रुतभास्कर आचार्य श्रीमद विजय धर्मधुरंधर सूरीश्वर महाराज साहेब की आज्ञानुवर्ति, परम पूज्य कार्यदक्ष आचार्य भगवंत जगचंद्र सूरीश्वर महाराज साहेब के शिष्य, वर्धमान तप ओली आराधक उपाध्याय प्रवर श्री योगेन्द्र विजय (योगी महाराज साहेब), बालमुनी जयेंद्र विजय, धर्मयश विजय, साध्वी श्री पद्मयशाश्री, मुक्तियशाश्री सहित कई गुरु भगवंत अपनी निश्रा प्रदान करेंगे।

देशभर से आने की संभावना

आयोजक संघ ने बताया कि पुण्यतिथि महोत्सव में देशभर से हजारों गुरु भक्तों के सादड़ी पहुंचने की संभावना है। आयोजन स्थल पर भक्तों की सुविधा के लिए आवश्यक तैयारियां जोरों पर की जा रही हैं।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button