News
महावीर शिक्षण संस्थान द्वारा विद्यालय में हिंदी दिवस कार्यकम आयोजित किया गया

संवाददाता भरत जीनगर रानी स्टेशन। रानी महावीर शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित महावीर उच्च माध्यमिक विद्यालय और महावीर स्कूल में 13 सितंबर को हिंदी दिवस का आयोजन किया गया
विद्यार्थियों ने हिंदी की राष्ट्रीय महत्ता बताते हुए विभिन्न भाषण दिए उन्होंने पत्र वाचन चार्ट कविताएं और गीतों के माध्यम से हमें अपने दैनिक जीवन में हिंदी का अधिकाधिक उपयोग करने के महत्व के बारे में अवगत कराया आज हिंदी की जगह पर अंग्रेजी भाषा के बढ़ते प्रचार को देखकर दुख व्यक्त किया और कहा कि हिंदी भाषा हमारी मातृ भाषा हे इस भाषा को अत्यधिक महत्व देना चाहिए
व्यवस्थापिका सुमित्रा पांडेय ने हिंदी और देवभाषा संस्कृत पर अपने विचार व्यक्त किए प्रधानाचार्य रजनीश पांडेय ने इस आयोजन में सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया कार्यक्रम में मदन लाल भाट जावेद मोहम्मद मंजीत कौर फरजाना मैम लविशा जैन पूर्वी जैन शीतल आदि उपस्थित थे








