News

रानी में 69वीं जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, 74 टीमें हिस्सा ले रहीं हैं

  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23

उपखण्ड अधिकारी शिवा जोशी ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, खेलों की शुरुआत की घोषणा

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रानी में चार दिवसीय प्रतियोगिता, आऊआ की टीम ने जीता उद्घाटन मैच


रानी, भरत जीनगर। रानी मेन बाजार स्थित शाह पृथ्वीराज नवलाजी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 69वीं जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता (19 वर्षीय छात्र वर्ग) का भव्य शुभारंभ रविवार, 14 सितंबर 2025 को हुआ। यह चार दिवसीय प्रतियोगिता 17 सितंबर तक चलेगी, जिसमें जिले की 74 टीमें भाग ले रही हैं, जो एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड है।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की मूर्ति पर दीप व पुष्प अर्पित करके किया गया। इसके बाद, रानी उपखण्ड अधिकारी शिवा जोशी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और राष्ट्रगान हुआ। सभी खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट किया और ध्वज को सलामी दी। खिलाड़ियों ने शपथ ली कि वे खेल की भावना से खेलेंगे। उपखण्ड अधिकारी शिवा जोशी ने खेल शुरू करने की घोषणा की।

WhatsApp Image 2025 09 14 at 14.33.02

इस अवसर पर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रानी नगरपालिका अध्यक्ष भरत राठौड़, उपाध्यक्ष डालचंद चौहान, रानी भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश गेहलोत, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष जयंतिलाल वैष्णव, विशिष्ट अतिथि सुमेरसिंह मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी रानी, बाबूलाल भाट, ईश्वर सिंह राजपुरोहित, भरत कुमार जैन, नगाराम देवासी, विक्रमसिंह मोखमपुरा, कुशल राज मेहता, किरण कुमार सोनी, पार्षद सेतकी देवी, महेश कुमार, नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी सुदर्शन जांगू, प्रधानाचार्य संजीव कुमार रेहान, संयोजक महात्मा गांधी विद्यालय प्रधानाचार्य वंदना कंवर, नेमाराम, ब्रह्मा कुमारी की बहन सोनू दीदी, समस्त स्टाफ, रा. उ. मा. वि. रानी स्टेशन के राहुल सोनी, इन्दरसिंह राजपुरोहित, तरुण खारवल, निलेश सोनी, राकेश राठौड़, गौरव सोनी, रवि धोका, प्रवीन अरोड़ा, किरण गवारिया, रमेश राजपुरोहित सहित कई खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में राजकीय माध्यमिक विद्यालय भादरलाऊ और आऊआ की टीमों के बीच खेल हुआ, जिसमें आऊआ की टीम विजेता रही। कार्यक्रम का मंच संचालन मदनसिंह राजपुरोहित ने किया।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button