News

बल्दरखा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का क्षैत्रिय विधायक ने किया अवलोकन । 

परमेश्वर कुमार दमामी
रिपोर्टर

परमेश्वर कुमार दमामी, संवाददाता - बनेड़ा

mailcallvissit

लुनिया टाईम्स न्यूज़ बनेड़ा -परमेश्वर दमामी

विधानसभा क्षेत्र शाहपुरा बनेडा की ग्राम पंचायत बल्दरखा (पं. स. बनेडा) में यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के विशेष उपलक्ष्य पर माननीय मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का क्षैत्रिय विधायक डॉ लालाराम बैरवा ने अवलोकन किया।

इस अवसर पर उपस्थित ग्रामवासियों से संवाद कर उन्हें राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। तथा शिविर में महिला और बाल विकास विभाग के अंतर्गत गोद भराई व लाभार्थियों को किट व योजनाओं के लाभ के प्रमाण पत्र आदि वितरित किये।

Related Articles

इस दौरान भाजपा जिला मंत्री राजेंद्र बोहरा, बनेडा मंडल अध्यक्ष अशोक चेचानी, सरपंच संघ अध्यक्ष बनेडा प्रद्युम्न सिंह , सरपंच बल्दरखा श्याम शर्मा, कासोरिया सरपंच रामदयाल ओझा, राजमल माली, चैनू गुर्जर, हेमेन्द्र सिंह झांतल, उपखण्ड अधिकारी बनेडा श्रीकांत व्यास, तहसीलदार संतोष सुनारीवाल, बीडीओ धर्मपाल परसोया सहित भाजपा पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, कर्मचारीगण, व देवतुल्यजन ग्रामीण-जन उपस्थित रहे।


 

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button