कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर श्री शत्रुंजय गिरिराज पट्ट दर्शन का आयोजन

- भायंदर
कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर इस वर्ष बुधवार, 5 नवम्बर 2025 को श्री शत्रुंजय गिरिराज पट्ट दर्शन का भव्य आयोजन भायंदर चौपाटी (धक्का) पर किया जा रहा है। यह आयोजन सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा।
इस पुण्य अवसर पर प.पु. जापनिष्ठ समतानिधान, पंचम वर्षीतप आराधक आचार्य देव श्री वर्धमानसगरसुरीजी म.सा., प.पु. गणीवर्य श्री कल्याणपधमसागरजी म.सा. सहित भायंदर पश्चिम में विराजित सभी साधु-साध्वी भगवंतों की निश्रा में श्रद्धालुओं को दर्शन व लाभ का अवसर मिलेगा।
🚍 निःशुल्क बस सेवा व्यवस्था
आयोजकों ने भक्तों की सुविधा के लिए विभिन्न मार्गों से निःशुल्क बस सेवा की व्यवस्था की है —
बस नं. 1: 150 फीट, सोलिटर हाईट, प्लेनेटेरिया, डी मार्ट, पद्मावती नगर, मेक्सस मॉल, मुनिसुव्रत स्वामी मंदिर, अहिंसा चौक, स्टेशन रोड।
बस नं. 2: बालाजी कॉम्प्लेक्स, आईडीबीआई बैंक, 90 फीट, सीमंधर स्वामी, महाराजा स्वीट, 60 फीट, भाजी मार्केट, स्टेशन रोड।

बस नं. 3: बावन जिनालय, अहिंसा चौक, शिवसेना नाका, बालाजी नगर, स्टेशन रोड।
बस नं. 4: बावन जिनालय, अहिंसा चौक, भाजी मार्केट, शिवसेना गल्ली, स्टेशन रोड।
बस नं. 5: महानगर पालिका, गौतम नगर, स्टेशन रोड, शिवसेना गल्ली नाका।
मिरा-भायंदर के समस्त जैन संघों, युवा मंडलों व महिला मंडलों को इस पावन आयोजन में सपरिवार पधारने का भावभरा आमंत्रण दिया गया है। दर्शन के पश्चात भाते का लाभ अवश्य देने का अनुरोध भी किया गया है।
आयोजक:
- नरेंद्र एल. मेहता (विधायक)
- श्री बावन जिनालय जैन संघ
यह आयोजन श्रद्धा, सेवा और जैन परंपरा के प्रति समर्पण का प्रतीक है, जो भायंदर के जैन समाज की धार्मिक एकता और भक्ति भावना को दर्शाता है।














