News

दृष्टि ज्ञान, आशा और सकारात्मकता की प्रतीक हैं :- राजेंद्र मित्तल

  • भायंदर

शिविर में 108 मरीज लाभान्वित व 40 मोतियाबिंद ऑपेरशन

जेठमल राठौड़
रिपोर्टर

जेठमल राठौड़, रिपोर्टर - मुंबई / बाली 

emailcallwebsite

बिना रोशनी कुछ नहीं।यह एक गहरा और सार्थक वाक्य है। रोशनी न केवल भौतिक अर्थ में प्रकाश को दर्शाती है, बल्कि यह ज्ञान, आशा, और सकारात्मकता का भी प्रतीक है।परम पूज्य पंजाब केसरी विजय वल्लभ सूरीश्वरजी म.सा. समुदाय के गच्छाधिपति आचार्य श्री विजय नित्यानंद सूरीश्वरजी म.सा., व परम पूज्य गुरु प्रेम के आजीवन चरणोंपासक परम पूज्य गच्छाधिपति आचार्य श्री विजय कुलचंद्र सूरीश्वरजी (KC) म.सा. के आशीर्वाद से कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

अपने विचार व्यक्त करते हुए अग्रवाल सेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र मित्तल ने युथ सोशल वेलफेयर एसोसिएशन (युथ फोरम) द्वारा भायंदर (वेस्ट) के संगीता कॉम्प्लेक्स में अग्रसेन फाउंडेशन के सौजन्य से आयोजित दृष्टि “विजन फ़ॉर ऑल’ के तहत निशुल्क मोतियाबिंद शिविर में व्यक्त में किए।उन्होंने कहा कि बिना रोशनी के अंधकार छा जाता है।रास्ते दिखाई नहीं देते।जीवन में चुनौतियों का सामना करना मुश्किल हो जाता है।लेकिन रोशनी के साथ हम आगे बढ़ सकते हैं।नई दिशाएँ दिखाई देती हैं व जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आते हैं।फोरम द्वारा विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से किये जा रहे कार्यक्रम की में प्रशंसा करता हूँ।

कार्यक्रम की शुरुआत अग्रसेन फाउंडेशन के पदाधिकारियों नई की।शिविर में नेत्र जांच,डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, दांतो की जांच की गई जिसमें डॉक्टरों की सलाह पर 40 जरूरतमंदों का निशुल्क मोतिया बिंदु ऑपरेशन किया व 108से ज्यादा लोगों की जांच भक्तिवेदांत हॉस्पिटल ने किए।इसके अलावा कस्तूरी हॉस्पिटल व खुशी डेंटल केअर ने सेवाएं दी।साथ ही साथ टाटा कैपिटल लिमिटेड का सहयोग था। डॉ नरपतसिंह राजपूत, राकेश कनोजिया, अमोल पाटिल, स्वाति चौधरी,रेशमा कैलाश वानखेड़े,आनंद जगताप,प्रणाली ताम्हणकर अनिकेत देवरुखकर ने सेवाएं दी।

IMG 20251108 WA0015 IMG 20251108 WA0012

इस अवसर पर संदीप गोम्स,फाउंडेशन के अध्यक्ष पवन केडिया,महासचिव विजय फतेपुरिया,भीकमचंद अग्रवाल, दीनदयाल मुरारका, सुंदरलाल अग्रवाल,संदीप ध्यावला,भागचंद जैन,कैलाशचंद अग्रवाल, कोमल अग्रवाल, संजय अग्रवाल, नवल सेक्सरिया , किरन फतेहपुरिया ,कमल किशोर अग्रवाल, सुनीता भोईर, राजेंद्र भोसले,गिरीश अग्रवाल, भरत अग्रवाल,बनवारी लाल,रवि टुन्ना,राकेश अग्रवाल,भाजपा अध्यक्ष गौरांग कंसारा, भैरवलाल जैन,उमेश शिंदे, सूंदर कोनार,राहुल यादव,आकाश डोंगरे सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे।

फोरम के महासचिव अतुल गोयल व निर्मला माखीजा ने बताया की आगामी शिविर 5 दिसंबर को होगा।फोरम केअध्यक्ष दीपक जैन व राहुल यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया।अधिक जानकारी के लिए राहुल यादव 9004242210 पर संपर्क करें।

कार्यक्रम के सहयोगी परिवार में रमेश मोहनराजजी बंबोरी,अ. सौ कविता ज्ञानचंद मेहता,राणकपुर फाउंडेशन (सादड़ी),गुरु प्रेम मिशन, गुरुभक्त परिवार (हस्ते :- पंकज शाह),अरविंद जैन (बॉम्बे स्टील),निर्मला माखीजा,शताब्दी गौरव,लायंस क्लब ऑफ मुंबई महानगर (दिलीप सुंदेशा),राजेंद्र मित्तल, श्याम सुंदर अग्रवाल,सपना राकेशजी चोपड़ा (सांडेराव,वर्ली),रचना अमितजी परमार (सेवाड़ी,पुना),संतोष अतुल गोयल व गुरु प्रेम परिवार हैं।मीडिया पार्टनर शताब्दी गौरव,जैन परंपरा, उज्ज्वल भारत समाचार व सूरजप्रकाश हैं।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button