अंतिम शिविर में मैरानवाटांड पहुंचे धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह बारीकी से लिया जायजा

- टुण्डी
झारखंड सरकार की अति महत्वाकांक्षी शिविर आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में आज़ शुक्रवार धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और बारीकी से सभी स्टोलों का जायजा लिया और लाभूकों मिले और उनकी आवश्यक चीजों से रू ब रू हुए और शिविर का सफल आयोजन पर खुशी जताई। प्राप्त समाचार के अनुसार दोपहर करीब डेढ़ बजे धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह पूर्वी टुंडी के बरवाटांड़ गांव पहुंचे जहां पूर्वी टुंडी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष योगेश प्रसाद रजक के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उन्हें फ़ूलमाला पहनाकर एवं अंगवस्त्र से भव्य स्वागत किया।

शिविर से लौटने के क्रम में बावनबाद गांव निवासी धनंजय मंडल जो कुछ दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे उन्हें देखकर हरसंभव मदद करने की बातें कही। मौके पर पूर्वी टुंडी प्रखंड कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष योगेश प्रसाद रजक, प्रदेश महासचिव आकिब ज़ावेद हुसैन, प्रखंड उपाध्यक्ष शहनवाज़ हुसैन, प्रखंड महासचिव कालीचरण दास,देवरंजन रजक, सिद्धिक अंसारी, जयप्रकाश रजक, सुशील मुर्मू, महिला मोर्चा अध्यक्षा श्रीमती सुशांति हांसदा, ज्योति हांसदा, शेख़ अबूकर, अल्पसंख्यक मोर्चा मोहम्मद मजीद अंसारी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।













